दो मुंहे बालों से हैं परेशान तो करें इन चीजों से मिलेगा फायदा, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

Anzar Hashmi

अक्सर लोग हेल्दी बालों के लिए महंगे शैंपू और कंडिशनर लगाने पर भरोसा करते हैं। वे तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, ताकि बाल खूबसूरत नजर आएं।

Beauty Tips | Pixabay

झाड़ू जैसे बाल किसको पसंद हैं? हर कोई चाहता है कि उसके हेयर सिल्की और शाइनी हों। लेकिन बावजूद इस सबके दो-मुंहे बाल पीछा नहीं छोड़ते हैं। आपको बताएंगे कि कैसे सस्ती और आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजों से आप बालों के स्प्लिट्स एंड्स से निजात पाएंगे।

Beauty Tips | Pixabay

अंडा बालों पर एक टॉनिक के जैसा काम करते हैं। खासतौर से इसका योक यानी पीला भाग काफी लाभदायक होता है। इसमें बायोटिन नामक एक तत्व होता है, जो बालों को पूरी तरह से रिपेयर करता है। साथ ही यह बालों को झड़ने और असमय सफेद होने में रोकता है।

Beauty Tips | Pixabay

म्योनीज स्प्लिट एंड्स को रोकता है। यदि आप वेजिटेरियन म्योनीज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बेशक यह बालों को स्मूद करने का काम करता है। यह विटमिन, प्रोटीन और फैटी एसिड से भरपूर रहता है। फैटी एसिड होने से यह बालों में मॉइस्चर बनाए रखता है।

Beauty Tips | Pixabay

केले में पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक, आयरन और नैचरल ऑयल रहते है। यह स्कैल्प को डैंड्रफ फ्री रखने में मदद करता है। यह सन डैमेज से बालों को बचाने के साथ ही उनकी इलास्टिसिटी बनाता है। ड्राई बालों के लिए केला शानदार मास्क है।

Beauty Tips | Pixabay

पपीते में पापेन नामक एंजाइम पाया जाता, जो डेड स्किन को हटाने में मदद करेगा। इसमें मौजूद विटमिन-ऐ, ई और बीटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट बालों को भीतर से हेल्दी रखते हैं। इससे दो मुंहे बालों की दिक्कत नहीं होती।

Beauty Tips | Pixabay

खाने में क्रीमी फ्लेवर ऐड करने वाली मिल्क क्रीम बालों को प्रोटीन और कैल्शियम देकर शाइनी और सॉफ्ट बना सकती है। इसे बालों और उसकी जड़ों में लगाएं। थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी से धोएं।

Beauty Tips | Pixabay

शहद में पाया जाने वाला तत्व, एमोलिएंट्स बालों को चमकदार और रेशमी बनाने में मदद करता है। यह स्कैल्प को डैंड्रफ फ्री रखने के अलावा उन्हें सॉफ्ट बनाए रखता है, जिससे दो मुंहे बाल होने के चांस कम रहते हैं।

Beauty Tips | Pixabay