लंबे नाखूनों को साफ करने में आ रही है दिक्कत? ये रही सबसे कारगर Nail Cleaning Tip

Anzar Hashmi

कई लोगों को लगता है कि नाखूनों के लिए सिर्फ मेनिक्योर करवाना ही सही विकल्प होता है। लेकिन यकीन मानिए हर हफ्ते मेनिक्योर करवाना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Beauty Tips | Pixabay

नाखूनों को हमारे शरीर के बाकी हिस्सों की तरह ही रेगुलर सफाई की काफी जरुरत होती है।

Beauty Tips | Pixabay

नाखून अगर ठीक से साफ न हों तो कई तरह की दिक्कत हो सकती है। आपको बताते हैं कि किस तरह से आप अपने नाखूनों की सफाई घर पर करें जिससे मेनिक्योर करवाने की जरूरत न हो।

Beauty Tips | Pixabay

अब आप सोचते हैं कि भला तेल से सफाई कैसे होगी। अगर बात करें नाखूनों की तो ये बहुत जरूरी है कि आप उन्हें ठीक से मॉइश्चराइज कर सकते हैं। तेल से मसाज करना उनकी नेचुरल शाइन को वापस लेकर आएगा।

Beauty Tips | Pixabay

नाखूनों की सफाई का दूसरा सबसे बेहतर तरीका है। आपके नाखूनों को गुनगुने पानी में भिगो कर रख सकते हैं। आप 5 मिनट के लिए ही ये करें और पानी में भी विटामिन-ई ऑयल डाल सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

आप नेल क्यूटिकल्स को समय पर नहीं काटेंगी तो ये ज्यादा खराब हो जाते हैं। नाखूनों की हाइजीन में क्यूटिकल्स की सफाई भी बहुत अहम है और इसे ऐसे ही खींचने या नोचने की जगह आपको साफ और स्टेरलाइज्ड नेल कटर से कांटे।

Beauty Tips | Pixabay

नाखूनों के लिए सिट्रिक एसिड काफी मददगार होता है। अगर बात की जाए नींबू के रस की तो ये नाखूनों को साफ करने के सबसे अच्छे तरीके में शामिल है।

Beauty Tips | Pixabay

नाखूनों को मॉइश्चराइज करना अहम है। अगर आप ये नहीं करेंगे तो धीरे-धीरे ये टूटने लगेंगे और ड्राई होने के कारण इनकी शाइन चली जाती है। इसके लिए आप विटामिन-ई युक्त कोई भी क्रीम या ऑयल लगा सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay