बालों के लिए अंडे होते हैं बड़े फायदेमंद, यहां जाने यूज़ करने के तरीके

Anzar Hashmi

अंडे का इस्तेमाल सिल्की, मुलायम और घने बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है। अंडे बालों के लाभदायक होता है।

Beauty Tips | Pixabay

अंडा बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। अंडे में आप कई चीजों को मिलाकर इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे में प्रोटीन ज्यादा होता है। इससे आपके बाल हेल्दी और मजबूत हो जाएंगे। अंडे का उपयोग आप बालों में कैसे करते हैं आइए विस्तार से जान लेते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

एक कटोरी में 1 अंडा तोड़ सकते हैं। इसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिला लें। दोनों को मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगा लें। इस मास्क को आधे घंटे के लिए लगा रहने के बाद माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

एक कटोरी में अंडा तोड़ लें। अंडे की जर्दी को अलग करें। अब इस कटोरी में 1 से 2 चम्मच शहद मिलाकर लगाने से लाभ मिलेगा। शहद और अंडे के पेस्ट को बालों पर आधे घंटे लगने रहने के साथ धो सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

एक कटोरी में 1 अंडा तोड़ लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें। एलोवेरा और अंडे के पेस्ट को स्कैल्प और बालों में लगा सकते हैं। अब माइल्ड शैंपू से क्लीन करें।

Beauty Tips | Pixabay

एक कटोरी में अंडा तोड़ सकते हैं। इसमें 2 चम्मच दही मिला लें। अंडे और दही के पेस्ट को स्कैल्प और बालों में आधे घंटे तक लगा सकते हैं। बाद में माइल्ड शैंपू के साथ इसकी सफाई करें। आप अंडे और दही के पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर फायदा ले सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच ऑलिव ऑयल लगाकर रखें। इस तेल में एक अंडा मिलाकर लगा लें। इस पेस्ट को स्कैल्प पर आधे घंटे तक रहने दें। अब माइल्ड शैंपू से बालों को धो सकते हैं। आप हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक का उपयोग कर सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

एक कटोरी में दो अंडे फोड़ सकते हैं। इन्हें फेंट लें। फेंटे हुए अंडे को 40 मिनट के लिए बालों और स्कैल्प पर लगा लें। इसके बाद ठंडे पानी और माइल्ड शैंपू से बालों को साफ कर सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay