Raftaar Desk RPI
भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है,जो लाखों लोगों के सफर का हमसफर है।
पूरे देश में भारतीय रेलवे के कई रूटस है,जिन पर ट्रेनों का आवागमन होता है। तो आइये बात करते हैं, भारतीय रेलवे के 5 ऐसे खूबसूरत रूटस की जिसकी यात्रा कर लोग को रोमांचित हो जाते हैं।
मुंबई से गोवा रूट
सहयाद्री पर्वत और अरब सागर के किनारे से होकर गुजरने वाला ट्रेन का ये रूट इस लिस्ट में नबंर 1 पर है। यहां का नजारा देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आप को भी इस रूट सफर एक बार करना है।
कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम रूट
कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम तक का सफर प्राकृतिक नजारों से भरपूर है।इस रूट से सफर करने वाले यात्री जब यहां से गुजरते है, तो उन्हें प्राकृतिक नजारों के अलावा और कुछ नहीं याद रहता है।
हिमालयन क्वीन से कालका रूट
इस लिस्ट में तीसरे नबंर पर कालका शिमला रेल लाइन शामिल है.जो की यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। इसे सबसे सुंदर रेल रूट कहां जाता है।
दार्जिलिंग हिमालयी रेल रूट
चौथे नबंर पर दार्जिलिंग हिमालयी रेल रूट है, यह रेल रूट दुनिया के सबसे खूबसूरत और मनोरंजक रूट में शामिल है। यहां का नजारा देख लोग रोमांचित हो जाते हैं।
मंडपम से रामेश्वरम रूट
इस लिस्ट में पांचवे नबंर पर मंडपम से रामेश्वरम तक का रूट है, अगर आप मंडपम से रामेश्वरम की ट्रेन में सफर कर रहे है तो आपको इस रूट पर अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं।