Beautiful Hill Stations: दिल्ली के आसपास के 4 बेहतरीन हिल स्टेशन, जहां शानदार कटेगी आपकी गर्मी की छुट्टियां

Raftaar Desk - P1

लैंसडाउन- लैंसडाउन घूमने लायक हिल स्टेशन है। यहां आप नदी के किनारे डेरा डाल सकते हैं आप यहां स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। लैंसडाउन गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन हिल स्टेशन है।

LANSDOWNE

नैनीताल - चिलचिलाती गर्मी से उबरने के लिए आप नैनीताल की यात्रा भी कर सकते हैं। यहां आप नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप भीमताल, ईको केव गार्डन, मॉल रोड और टिफिन टॉप जैसी जगहों की सैर भी शेड्यूल कर सकते हैं।

NAINITAL

कसौली - यह जगह बहुत से पर्यटकों को आकर्षित करती है। आप ऊंचे पहाड़ों और हरे भरे परिवेश के दृश्य का आनंद लेंगे। भीड़-भाड़ से दूर, आप इस स्थान पर केबल कार और पैदल यात्रा का भी आनंद ले सकते हैं।

KASAULI

औली- औली पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय पर्वतीय स्थल है। औली एक बहुत ही खूबसूरत माउंटेन स्टेशन है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं। नंदा देवी, गुरसों बुग्याल और कुवारी बुग्याल जैसे कई प्रसिद्ध स्थान हैं। आप औली में भी डेरा डाल सकते हैं।

AULI