Bachelor Trip: शादी से पहले एक बार जरूर करे बैचलर ट्रिप, यह है कुछ शानदार जगहे

Raftaar Desk USI-1

Bachelor Trip: शादी के बाद जीवन बदल जाता है। इसलिए शादी के पहले लोग अपनी बैचलर लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं। शादी होने से पहले अक्सर लोग बैचलर ट्रिप पर जाने का प्लान बनाते हैं। तो चलिए जाते हैं कुछ शानदार बैचलर ट्रिप स्पॉट्स

Bachelor Trip | Social Media

अलेप्पी, केरल: दक्षिण भारत अपनी हरियाली और प्राकृतिकता के लिए मशहूर है। अगर बैचलर ट्रिप पर जा रहे हैं तो केरल के अलेप्पी शहर में घूमें। अलेप्पी को भारत का वेनिस कहा जाता है। यहां का नजारा इटली के वेनिस जैसा है। समुद्र, झीलों और हरियाली से घिरे इस शहर की खूबसूरती गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है

Bachelor Trip | Social Media

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश: बैचलर ट्रिप के लिए दोस्तों के साथ अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली जा सकते हैं। यह जगह युवाओं के लिए जन्नत से कम नहीं है। खासकर लड़कियां अगर अकेले या गर्ल ट्रिप पर जा रही हैं तो जीरो वैली अच्छी और सुरक्षित जगह है

Bachelor Trip | Social Media

दार्जिलिंग: मानसून में दोस्तों के साथ शादी के पहले मस्ती करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग के सफर पर निकलें। दार्जिलिंग हर मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है लेकिन बारिश में यहां की खूबसूरती अधिक आकर्षित करती है। आराम और सुकून से वक्त बिताने और कुछ यादें बनाने के लिए यह जगह बेस्ट है

Bachelor Trip | Social Media

कुर्ग, कर्नाटक: बारिश के मौसम में बैचलर ट्रिप पर जाने के लिए कर्नाटक का कुर्ग युवाओं की पसंदीदा जगह है। कुर्ग में मौजूद झरने, झीलें बारिश में अधिक मनमोहक लगते हैं। दोस्तों के साथ आप यहां मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेकिंग, घुड़सवारी, कॉफी बागानों में घूम सकते हैं

Bachelor Trip | Social Media

पुडुचेरी: अगर आप अपनी बैचलरेट पार्टी को कम लोगों के साथ करना चाहती हैं, तो पुडुचेरी सबसे अच्छी जगह है। पुडुचेरी में बहुत अधिक भीड़ भाड़ नहीं होती है। यहां के बीच पर कई सारे वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा है। इसके अलावा यहां पर हेरिटेज प्रॉपर्टीज, फेमस कैफे भी हैं जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ घूम सकती हैं

Bachelor Trip | Social Media

गोवा: गोवा हमारे देश की सबसे पसंदा टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह जगह पार्टी के लिए भी बेहद शानदार है। अगर आप बैचलरेट पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो गोवा सबसे बेस्ट चॉइस होगा। यहां पर आप लेट नाइट क्लब, क्रूज पार्टी और वाटरस्पॉट एक्टिविटीज भी इंजॉय कर सकती हैं

Bachelor Trip | Social Media

मनाली: अगर आपको ऐसी जगह पसंद हैं जहां पर ठंडा मौसम हो तो आपकी पार्टी को यादगार बनाने के लिए मनाली बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यहां पर बर्फ से ढके पहाड़, कैफे, नदियों का नजारा आपको चारों ओर दिखाई देगा। आप मनाली में बैचलर पार्टी का मजा लेने के साथ-साथ बर्फ के बीच फोटोशूट भी करवा सकती हैं

Bachelor Trip | Social Media

लेह लद्दाख: लेह लद्दाख एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जो हर ट्रैवलर के लिस्ट में शामिल होती है। यहां का मनोरम दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर सकता है। अगर आप इस जगह पर बैचलरेट पार्टी करेंगी तो आपके लिए यह पार्टी यादगार बन जाएगी

Bachelor Trip | Social Media