हर दिन नए और महंगे कपड़े कहां से लाते हैं स्टार्स? आयुष्मान खुराना ने बता दिया

Abhay Tripathi

अक्सर लोग फैशन के लिए बॉलीवुड स्टार्स को फॉलो करते हैं। उनके जैसे महंगे कपड़े, जूते पहनने का ख्वाब देखते हैं, पैसे बचा-बचाकर सेलेब्स जैसे कपड़े खरीदते हैं। अब सेलेब्स के कपड़ों को लेकर आयुष्मान खुराना ने एक ट्रूथ बम फोड़ा है।

Ayushmann Khurrana | Pinterest

दिए इंटरव्यू में आयुष्मान ने बॉलीवुड एक्टर्स की लाइफस्टाइल पर कमेंट किया है। इतने महंगे कपड़ों का क्या करते हैं बॉलीवुड एक्टर?

Ayushmann Khurrana | Instagram

आयुष्मान ने कहा, दरअसल “पूरा बॉलीवुड किराए पर है। क्या आपको लगता है कि हम सारे कपड़े खरीदते हैं? ऐसा बिलकुल नहीं है।

Ayushmann Khurrana | Instagram

हम स्टाइलिस्टों को काम पर रखते हैं। वो कपड़े किराए पर लाते हैं और फिर वापस कर देते हैं।इतने सारे कपड़े हम कहां से ले आएंगे?"

Ayushmann Khurrana | Instagram

आयुष्मान ने दिलजीत के स्टाइल और उनकी ग्लोबल रीच की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे दिलजीत दोसांझ का स्टाइल पसंद है। 

Ayushmann Khurrana | Pinterest

आयुष्मान ने कहा, ”मुझे फैशन का शौक नहीं है। मेरा जीवन बहुत सरल है, लेकिन अगर अपने काम के लिए अलग-अलग लुक रखना है तो यह पेशे का हिस्सा है।

Ayushmann Khurrana | Pinterest

उन्होंने अपने भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया ''मेरे भाई अपार शक्ति को फैशन की अच्छी समझ है।''

Ayushmann Khurrana | Pinterest

वह इसे बहुत अच्छे से करते हैं। जब मै एंकरिंग कर रहा था तब भाई अपार शक्ति मुझे तैयार किया करते थे।इसके लिए उन्हें पॉकेट मनी मिलती थी।

Ayushmann Khurrana | Pinterest