नितेश तिवारी की 'रामायण' में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल, पूरी स्टारकास्ट ये रही

Anzar Hashmi

नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम का किरदार निभाएंगे। जबकि साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी मां सीता के किरदार में नजर आएंगी।

Ramayan | Social Media

इस फिल्म को लेकर हर दिन नया अपडेट मिल रहा है। रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' से मशहूर हुए अरुण गोविल की भी फिल्म में एंट्री हो चुकी है।

Ramayan | Social Media

हाल ही जानकारी मिली थी कि अमिताभ बच्चन, राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। लेकिन अब नितेश तिवारी की रामायण मूवी में अरूण की एंट्री हुई है।

Ramayan | Social Media

अरुण गोविल 'रामायण' में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे। राम बनकर घर-घर में पहुंचने वाले अरुण गोविल अब दशरथ के रूप में दिखेंगे।

Ramayan | Social Media

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी के साथ रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रकुल शूर्पणाखा के किरदार करने वाले हैं। लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में दिखेंगी।

Ramayan | Social Media

फिल्म में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे। साउथ एक्टर यश 'रामायण' में रावण के किरदार में दिखेंगे।

Ramayan | Social Media

फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर मेहनत कर रहे हैं।

Ramayan | Social Media

रणबीर ने इसके लिए नॉनवेज और शराब छोड़ दिया। किरदार के लिए उन्हें खास ट्रेनिंग भी लेनी पड़ेगी।

Ramayan | Social Media