HBD Arun Govil: रामायण में 'राम' बनकर घर-घर में छाने वाले अरुण गोविल के करियर की कहानी

Abhay Tripathi

रामानंद सागर की रामायण में 'राम' की भूमिका निभाकर घर-घर में बसने वाले अरुण गोविल का 12 जनवरी को जन्मदिन होता है।

Actor Arun Govil | Arun Govil-Instagram

अरुण ने पहली फिल्म सन 1977 में 'पहेली' की थी। हालांकि इस फिल्म में अरुण का साइड रोल था। लेकिन अगली ही फिल्म 'सावन को आने दो' में उन्हें लीड रोल मिल गया।

Actor Arun Govil | Arun Govil-Instagram

हालांकि असली पहचान उन्हें मिली रामानंद सागर के रामायण से। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- रामायण से मुझे जो कुछ मिला, वो शायद मैं कितनी भी फिल्में कर लेता, मुझे नहीं मिलता।

Actor Arun Govil | Arun Govil-Instagram

फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए अरुण को श्रीलेखा से प्यार हो गया और दोनों ने 1979 में शादी कर ली। अरुण और श्रीलेखा के दो बच्चे हैं।

Actor Arun Govil | Arun Govil-Instagram

कोविड लॉकडाउन के दौरान जब रामायण का दोबारा प्रसारण हुआ, तब अरुण और उनके परिवार की एक फोटो भी वायरल हुई थी। इसमें उनका पूरा परिवार एक साथ रामायण देख रहा था।

Actor Arun Govil | Social media