Ranbir Kapoor के 'Ramayana' में राम का किरदार निभाने पर Arun Govil ने दी प्रतिक्रिया

Abhay Tripathi

बॉलीवुड में नितेश तिवारी की 'रामायण' की चर्चा जोरों पर है। इस बहुप्रतीक्षित बड़े बजट की फिल्म 'रामायण' में अभिनेता रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे।

Ramayana Movie | Social Media

रामानंद सागर की 'रामायण' में राम की भूमिका निभाकर अरुण गोविल घर-घर में मशहूर हुए थे।

Ramayana Movie | Pinterest

अब 'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। इस पर अरुण गोविल ने प्रतिक्रिया दी है।

Ramayana Movie | Pinterest

उनसे सवाल पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर श्रीराम का किरदार ठीक से निभा पाएंगे? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण गोविल ने कहा, यह तो वक्त बताएगा।

Ramayana Movie | Pinterest

रणबीर एक बेहतरीन एक्टर हैं और जितना मैं उन्हें जानता हूं मुझे लगता है कि वह एक संस्कारी लड़का है। मुझे विश्वास है कि वह इस भूमिका को अच्छे से निभाने की कोशिश जरूर करेंगे।

Ramayana Movie | Pinterest

अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर फैंस उत्सुक हैं।

Ramayana Movie | Social Media

इस फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में हैं और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगी। 

Ramayana Movie | www.raftaar.in

सुपरस्टार यश, रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे जबकि लारा दत्ता कैकई की भूमिका निभाएंगी। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी।

Ramayana Movie | www.raftaar.in