Artificial Intelligence: आखिर क्या है AI जिससे लोग अभी है अनजान, जानें इनके फायदे और नुकसान

Raftaar Desk - P1

आर्टिफिशियल इटेलिजेंस (Artificial intelligence) दुनिया की श्रेष्ठ तकनीकों में से एक है। यह दो शब्दों आर्टिफिशियल और इंटेलिजेंस से मिलकर बनी है। इसका अर्थ है "मानव निर्मित सोच शक्ति।

Artificial Intelligence | Pixabay

इस तकनीक की सहायता से ऐसा सिस्टम तैयार किया जा सकता है, जो मानव बुद्धिमत्ता यानी इंटेलिजेंस के बराबर होगा।

Artificial Intelligence | Pixabay

इस तकनीक के माध्यम से अल्गोरिदम सीखने, पहचानने, समस्या-समाधान, भाषा, लाजिकल रीजनिंग, डिजिटल डेटा प्रोसेसिंग,बायोइंफार्मेटिक्‍स तथा मशीन बायोलाजी को आसानी से समझा जा सकता है।

Artificial Intelligence | Pixabay

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से देश के मेडिकल सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। इस तकनीक से एक्सरे रीडिंग जैसे तमाम काम आसान हो जाएंगे।

Artificial Intelligence | Pixabay

डॉक्टर्स को अनुसंधान में मदद मिलेगी। इतनी ही नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा सकेगा।

Artificial Intelligence | Pixabay

स्पोर्ट्स के क्षेत्र को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बहुत फायदा होगा। खिलाड़ी इस तकनीक के जरिए अपनी परफॉर्मेंस पर नजर रख सकेंगे। इसके अलावा लोगों को तकनीक से खेल को आसानी से समझने की सुविधा मिलेगी।

Artificial Intelligence | Pixabay

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से स्कूल और कॉलेज से लेकर कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत फायदा होगा

Artificial Intelligence | Pixabay

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ेगी, क्योंकि आने वाले वक्त में इंसानों की जगह मशीनों से काम कराया जाएगा।

Artificial Intelligence | Pixabay

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से मानव जाति का अंत हो सकता है, क्योंकि रोबोट्स इस तकनीक के जरिए अपने आप को विकसीत करके खुद खतरनाक हथियार बना सकते हैं। हालांकि, इस दौर को आने में अभी बहुत समय है।

Artificial Intelligence | Pixabay