सीता के किरदार से फिल्मों में आएंगी Anjali Arora, डांस वीडियो पर यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Abhay Tripathi

जहां नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में साई पल्लवी माता-सीता का रोल निभाएंगी। वहीं, दूसरी तरफ अंजलि अरोड़ा अभिषेक सिंह की फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में माता-सीता के रोल में नजर आएंगी।

Anjali Arora | Instagram

इस बात की पुष्टि खुद अंजली अरोड़ा ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में की हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि इस रोल के लिए डायरेक्टर ने मुझे चुना जबकि इसके लिए कई लोगों ने ऑडिशन दिया था।

Anjali Arora | Instagram

दिए गए ऑडिशन में डायरेक्टर ने कुछ हीरोइनों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें मैं भी शामिल हूं।’ और ये मेरे लिए काफी खुशी की बात हैं।''

Anjali Arora | Instagram

फिल्म 'श्री रामायण कथा' का निर्देशन अभिषेक सिंह करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला कर रहे हैं।

Anjali Arora | Instagram

हालांकि अब अंजलि अरोड़ा के माता-सीता रोल के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा हैं।

Anjali Arora | Instagram

अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया हैं। इसमें वो जिंद कड़ के' सॉन्ग पर डांस करती हुए नजर आ रही हैं। इसे देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Anjali Arora | Instagram

एक यूजर ने कहा, "इनको सीता माता बनना है।" एक और ने कहा, "ऐसी लड़कियों को सीता जी का रोल नहीं मिलना चाहिए।" एक और ने कहा, "कौन-कौन मानता है कि इसे माता सीता का रोल नहीं करना चाहिए।" 

Anjali Arora | Instagram

अंजलि अरोड़ा को कच्चा बादाम गर्ल भी कहा जाता हैं। क्योंकि वो कच्चा बादाम' वीडियो से काफी मशहूर हुईं और सोशल मीडिया पर रातो-रात स्टार बन गई।

Anjali Arora | Instagram