Ranveer Kapoor की 'रामायण' में बिगबी की एंट्री, निभाएंगे दशरथ का किरदार ?

Abhay Tripathi

नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण’ के लिए इस वक्त कास्टिंग जोर-शोर से चल रही है।

Nitesh Tiwari | Pinterest

फिल्म में विभिन्न भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय अभिनेताओं को लिया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं।

Ranveer Kapoor | Pinterest

जबकि अभिनेत्री साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी। अब फिल्म ‘रामायण’ में महानायक अमिताभ बच्चन की भी एंट्री हो गई है और वह दशरथ का किरदार निभाएंगे।

Sai Pallavi | Pinterest

इससे पहले भी अमिताभ को फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ रामा’ के लिए दशरथ का रोल ऑफर किया गया था।

Amitabh Bachchan | www.raftaar.in

फिल्म ‘रामायण’ की कास्टिंग की बात करें तो फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं।

Sunny Deol | Pinterest

केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। कुंभकर्ण का किरदार बॉबी देओल निभाएंगे।

Yash & Bobby Deol | www.raftaar.in

एक तरफ जहां अभिनेता अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं वहीं लारा दत्ता कैकेयी और विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका निभाएंगे।

Lara Dutta & Vijay Sethupathi | www.raftaar.in

फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे और यह फिल्म 2025 में रिलीज होने की संभावना है।

Nitesh Tiwari | Pinterest