Abhay Tripathi
आलिया भट्ट 31 वर्ष की हो गई है 15 मार्च यानी आज उनका जन्मदिन है। और इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने भी उन्हें विश किया है।
14 मार्च को रणबीर कपूर ने उनके लिए एक पार्टी रखी थी। जिसमें कुछ करीबी दोस्त और फैमिली ने मिलकर आलिया का जन्मदिन मनाया।
इस पार्टी में रणवीर और आलिया के फैमिली के अलावा अंबानी परिवार भी मौजूद था। आलिया भट्ट का एक वीडियो वरिंदर चावला के पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है।
आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोक मेहता के साथ आलिया भट्ट की पार्टी में पहुंचे थे।
ईशा अंबानी भी अपने पति पीरामल के साथ इस पार्टी का हिस्सा बनी। उन्हें इस पार्टी के बाहर स्पॉट किया गया।
ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि अंबानी परिवार फ़िल्मी सितारों की पार्टी में नजर आए। लेकिन ईशा अंबानी ने आलिआ के लिए अपना वक्त निकल लिया।
आपको बता दें कि ताज होटल में आलिया भट्ट का जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन के लिए भट्ट और कपूर परिवार ताज होटल पहुंचा।
इस खास मौके पर आलिया भट्ट गोल्डन कलर के टॉप और ब्लू कलर की जींस में नजर आई।