Rakhi Sawant के बाद Adil Khan Durrani ने बिग बॉस 12 की इस कंटेस्टेंट से रचाई गुपचुप शादी!

Abhay Tripathi

आदिल खान दुर्रानी बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के एक्स हस्बैंड है। कुछ दिन पहले ही राखी का आदिल से तलाक हुआ था और अब आदिल ने बिग बॉस 12 की इस कंटेस्टेंट से दूसरी शादी कर ली है।

Adil Khan Durrani Marriage | Social Media

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिल खान दुर्रानी के एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया, कि, आदिल ने 2 मार्च को जयपुर में गुपचुप तरीके से शादी की है।

Adil Khan Durrani Marriage | Social Media

राखी के साथ उनकी शादी टूटने के बाद वह काफी सुर्खियों में आ गए थे। इसी कारणवश वह अपनी नई शादी को छिपाकर रखना चाहते थे।

Adil Khan Durrani Marriage | Social Media

रिपोर्ट के अनुसार आदिल ने बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सबा खान की बहन सोमी खान से शादी की है। सोमी खान भी बिग बॉस 12 का हिस्सा थीं।

Adil Khan Durrani Marriage | Social Media

सबा खान और सोमी खान जयपुर की रहने वाली हैं। सोमी एक एक्ट्रेस हैं जिसके कारण वह मुंबई में रहती हैं।

Adil Khan Durrani Marriage | Social Media

सोमी ने 'न्याय: द जस्टिस', 'केसरिया बालम' और 'हमारा हिंदुस्तान' जैसे शोज किए हैं। जहां तक आदिल और सोमी खान की बात है, तो इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Adil Khan Durrani Marriage | Social Media

आपको बता दें, कि बीते साल राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी को जेल भी भिजवाया था। राखी ने आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी जैसे कई आरोप लगाए थे।

Adil Khan Durrani Marriage | Social Media

करीब 6 महीने जेल में रहने के बाद आदिल ने जेल से बाहर आकर राखी के ऊपर भी कई आरोप लागए थे। वहीं, अब आदिल की शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Adil Khan Durrani Marriage | www.raftaar.in