Maha Shivratri के बाद अगर अभी तक परेशान कर रहा है भांग, तो इस टिप्स से नशा हो जाएगा छूमंतर

Abhay Tripathi

महाशिवरात्रि के महापर्व पर लोग महादेव का प्रसाद, भांग और ठंडाई का सेवन करते हैं। लेकिन त्योहार के खत्म हो जाने के बाद कभी-कभी यह नशा नहीं उतरता है। तो आज हम ऐसी टिप्स लाए हैं,जिसके जरिए आप अपना नशा तुरंत उतार सकते हैं।

Thandai & bhang | Pinterest

भांग का नशा उतारने के लिए आप नींबू और संतरा का उपयोग कर सकते हैं। इन चीजों से नशा उतर जाता है क्योंकि खट्टी चीजों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।

lemon | Pinterest

आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि नारियल के पानी में भी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो नशीले पदार्थ से छुटकारा दिलाते हैं।

Coconut Water | Pinterest

अगर किसी को नशा बहुत ज्यादा चढ़ गया है, तो उसे देसी घी पिला दें। ऐसा करने से उसे उल्टी हो जाएगी और नशा उतर जाएगा। यह नशा उतारने का सबसे अच्छा तरीका है।

Ghee | Pinterest

अदरक चाय में स्वाद के अलावा भांग का नशा उतारने में भी कारगर साबित होता है। अदरक के एक टुकड़े को आप धीरे-धीरे चबाकर उसका रस पीये ऐसा करने से नशा उतर जाता है।

Ginger | Pinterest

आप एक कटोरी में इमली भिगोकर रख दें, फिर इसे मथ कर पानी निकाल लें। अब इस पानी में गुड़ मिलाकर पी जाएं, इससे नशा जल्दी उतर जाएगा।

Imli | Pinterest

कभी-कभी नशा इतना ज्यादा हो जाता है कि व्यक्ति बेहोश हो जाता है। ऐसे में सरसों का हल्का गर्म तेल कान में डालने से व्यक्ति होश में आ जाएगा।

Mustard Oil | Pinterest

अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा नशा हो गया है। तो उस व्यक्ति को हल्के गुनगुने गर्म पानी में नमक मिलाकर बार-बार पिलाने से उल्टी हो जाती है और नशा भी उतर जाता है।

Hot Water with Solt | Pinterest