Aditya Narayan: कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के आदित्य नारायण, वीडियो वायरल

Abhay Tripathi

बॉलीवुड अभिनेता और गायक आदित्य नारायण ने अपने पिता उदित नारायण के बाद गायन के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है।वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अभिनेता और गायक के रूप में काम करते हुए वह होस्ट की भूमिका भी बखूबी संभालते हैं। 

Aditya Narayan | Social Media

अपने गानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले आदित्य इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।

Aditya Narayan | Social Media

इस वीडियो में आदित्य एक कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। आदित्य नारायण ने कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन के साथ मारपीट की और उसका फोन छीनकर दूर फेंक दिया।

Aditya Narayan | Social Media

आदित्य के इस वीडियो पर सोशल मीडिया के जरिए नेटिजन्स ने उनकी क्लास लगा दी है।आदित्य नारायण कॉलेज में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे। उस समय उन्होंने उस कॉन्सर्ट का संचालन भी किया था।

Aditya Narayan | Social Media

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदित्य शाहरुख खान की फिल्म डॉन का गाना गाते नजर आ रहे हैं।

Aditya Narayan | Social Media

एक फैन अपने फोन पर उनका वीडियो बना रहा था। तभी उस पर आदित्य की नजर पड़ी। उन्होंने माइक से उसकी बांह पर मारा, फिर फोन छीन लिया और भीड़ में फेंक दिया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आदित्य किस बात से परेशान थे।

Aditya Narayan | Social Media

नेटिजेंस ने आदित्य को खूब आड़े हाथों लिया। साथ ही कई लोग आदित्य के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं और उनकी क्लास भी ले रहे हैं। एक ने कमेंट किया, 'पहले उसके हाथ पर माइक मारा, फिर उसका मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया।

Aditya Narayan | Social Media

यह वही सिंगर आदित्य नारायण हैं, जिन्हें लोगों ने सर आंखों पर बिठा लिया है।इसके अलावा कई सवाल उठा जा रहे हैं, जैसे- क्या है आदित्य नारायण की परेशानी? इतना घमंड क्यों? अपने ही प्रशंसकों का इतना अपमान। सोशल मीडिया पर भी लोग आदित्य की आलोचना कर रहे हैं।

Aditya Narayan | Social Media