Aditi Rao Hydari और Sidharth ने की सगाई, एक्ट्रेस ने इंटाग्राम पर शेयर की फोटो

Abhay Tripathi

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की सिद्धार्थ से शादी होने की अटकलें चल रही थी। इसी बीच अदिति ने खुद एक तस्वीर शेयर कर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

Aditi Rao Hydari and Sidharth get engaged | Instagram

अदिति ने सिद्धार्थ के साथ एक तस्वीर शेयर कर खुशखबरी दी कि दोनों की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई है।

Aditi Rao Hydari and Sidharth get engaged | Instagram

तेलंगाना के वनपर्थी जिले के श्रीरंगपुरम में बुधवार 27 मार्च को अदिति और सिद्धार्थ की सगाई हो गई है।

Aditi Rao Hydari and Sidharth get engaged | Instagram

अदिति ने अपनी इंगेजमेंट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "उसने हां कह दी है... इंगेजमेंट।" इसके बाद दोनों की फोटो पर उनके फैंस ने लाइक्स और कमेंट की बौछार कर दी है। 

Aditi Rao Hydari and Sidharth get engaged | Instagram

अदिति और सिद्धार्थ ने 'महा समुद्रम' नाम की फिल्म में साथ काम किया था। उस फिल्म की शूटिंग के दौरान अदिति और सिद्धार्थ को एक-दूसरे से प्यार हो गया 

Aditi Rao Hydari and Sidharth get engaged | Social Media

वे अक्सर कार्यक्रमों में एक साथ शामिल होते हैं। वह चंडीगढ़ में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की शादी में भी शामिल हुए थे।

Aditi Rao Hydari in Raj Kumar Rao wedding | Instagram

वे शारवानंद की शादी में एक साथ शामिल हुए थे। इसके अलावा उन्हें अक्सर साथ घूमते हुए भी देखा जाता है।

Aditi Rao Hydari in Sharwanand wedding | Social Media

अदिति संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आने वाली हैं। 'हीरामंडी' के इवेंट में होस्ट ने कहा, "अदिति 'हीरामंडी' के अहम हिस्सों में से एक हैं।

Aditi Rao Hydari in Heeramandi | Instagram