प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में शुरुआती दिनों को किया याद, डर को लेकर कही खास बात

Anzar Hashmi

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा फैंस को अपनी झलक से अकसर खुश कर देती हैं। एक्ट्रेस को हमेशा आत्मविश्वास के साथ देखा गया है।

Priyanka Chopra | Social Media

इस बात में डाउट नहीं है कि प्रियंका ने अपनी जर्नी में कई मुश्किलों का सामना किया है। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी हॉलीवुड जर्नी में आई मुश्किलों के बारे में जानकारी दी।

Priyanka Chopra | Social Media

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2015 की 'क्वांटिको' के साथ हॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Priyanka Chopra | Social Media

प्रियंका चोपड़ा ने Cavanaugh James के साथ पॉडकास्ट पर खुलकर अपनी बात रखी है। इस दौरान वो कहती हैं कि हॉलीवुड में जाना सब कुछ दोबारा से शुरू करने जैसा था।

Priyanka Chopra | Social Media

उन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जाकर भी एक बार फिर सब कुछ शुरू किया। एक्ट्रेस कहती हैं कि वो भारत में मैगजीन के कवर पर 6 बार दिखी थी।

Priyanka Chopra | Social Media

प्रियंका ने आगे बताया कि "तमाम रिजेक्शन के बाद भी उन्होंने सिर्फ अपने काम पर फोकस किया। वो बताती हैं कि ऐसा करने से आप हमबल बनाता है। एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं न ही चीजों से परेशान हुईं और न ही उन्होंने यह सोचा की काम के दरवाजे उनके लिए बंद हो गए हैं"।

Priyanka Chopra | Social Media

प्रियंका कहती हैं कि "उन्होंने कभी भी इस बात को बीच में नहीं लाया कि वो लीडिंग एक्ट्रेस रह चुकी हैं और यही कारण है कि उन्हें आज हॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है"।

Priyanka Chopra | Social Media

हॉलीवुड में अपने शुरुआत समय को प्रियंका ने डार्केस्ट फेज के तौर पर बताया था। वो "उस इंडस्ट्री को नहीं जानती थी, न ही लोगों को। उनके पास कोई नहीं था जो उन्हें फोन करता हो। एक्ट्रेस ने बताया कि वो उस समय बहुत डरी हुई थी"।

Priyanka Chopra | Social Media