Aaj Ka Upay: बुधवार के उपाय जो बदल सकते हैं किस्मत - ॐ गं गणपतये नमो नम:

Raftaar Desk - T2

बुधवार का दिन श्री गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश देवताओं के अधिपति माने जाते हैं। अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन में चल रही असफलताओं से छुटकारा मिल सकता है।

Aaj Ka Upay | Social

Aaj Ka Upayहर काम में सफलता पाने और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय दिन के शुभ समय में करने से शीघ्र फल प्राप्त होता है और ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां जड़ से खत्म हो जाती हैं।

Aaj Ka Upay | Social

किसी भी पूजा और शुभ कार्य में भगवान गणेश का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी के बिना कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता है और इसलिए सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है। बुधवार के दिन व्रत रखने के साथ-साथ गणपति जी की विधि-विधान से पूजा करने का भी विधान है।

Aaj Ka Upay | Social

है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन भगवान गणेश की पूजा करता है, बप्पा उसके सभी कष्ट हर लेते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Aaj Ka Upay | Social

बुधवार के दिन उपाय करने से बुध ग्रह की शुभता प्राप्त होती है। अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको लाभ मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Aaj Ka Upay | Social

बुधवार के दिन 'ओम गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेश नम:' इस मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Aaj Ka Upay | Social

बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाएं और गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणपति के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

Aaj Ka Upay | Social

बुधवार के दिन गाय को चारा खिलाने का विशेष महत्व है।  गौमाता को चारा खिलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Aaj Ka Upay | Social

अगर आप कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होती है और आपके करियर में ग्रोथ आती है।

Aaj Ka Upay | Social

इस दिन गणपति जी की पूजा में 21 दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए, ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं क्योंकि गणेश जी को दूर्वा भी बहुत प्रिय है।

Aaj Ka Upay | Social