Raftaar Desk RPI
आज हम आपको भारत के 5 चर्चित और खूबसूरत नेशनल पार्क के बारे में बताने जा रहे है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
यह भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है। जिसे 1936 में बनाया गया था। यहां कई जीवों की प्रजातियां पायी जाती है। जैसे भालू, हाथी, तेंदुए और हिमालय के तेंदुए, पर्यटकों को इसकी खूबसूरती और सफारी की सैर बहुत पसंद आती है।
पेरियार नेशनल पार्क, केरल
केरल का पेरियार राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। 1982 में यह क्षेत्र केरल के इडुक्की और पठानमथिट्टा जिलों में नेशनल पार्क घोषित किया गया था। यहां सांभर, नीलगिरि तहर और भालू रहते हैं। यह भी पक्षियों की करीब 26 प्रजातियों का घर है।
सुंदरबन नेशनल पार्क,पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के इस नेशनल पार्क में बाघ बहुत प्रसिद्ध हैं। इस नेशनल पार्क में बाघों के अलावा कई अन्य प्रजातियां हैं। यहां आप बोट की सवारी के अलावा बहुत कुछ कर सकते हैं।
गिर नेशनल पार्क,गुजरात
गिर नेशनल पार्क, गुजरात में एशियाटिक शेरों का सबसे बड़ा घर है। 1965 में इसे बनाया गया था और आज यहां सैकड़ों शेर हैं। यहां करीब 523 शेर हैं, जो दुनिया भर से लोगों को देखने के लिए आते हैं।
कान्हा नेशनल पार्क,मध्य प्रदेश
कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के एक चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां के वन्य जीव ही नहीं यहां की नेचुरल ब्यूटी भी टूरिस्ट को खूब अट्रैक्ट करती है।
देश के ये खूबसूरत नेशनल पार्क अपने खूबियों से पर्यटकों अपनी तरफ आकर्षित करते है। इन नेशनल पार्क में आपकों बहुत सारे जीवों की प्रजातियां पायी जाती है।
अगर आप वाइल्ड में रूचि रखते है और आप एडवेंचर लाइफ पसंद है तो आपको इन खूबसूरत नेशनल पार्क का सौर जरूर करना चाहिए।