Raftaar Desk AH1
Orange
पीरियड में संतरा खाने से कई फायदे मिलते हैं। संतरा पीरियड क्रैंप को कम करने के लिए सर्वोत्तम फलों में से एक माना जाता है।
Lemon
पीरियड के दौरान कई बार लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के चलते शरीर में दर्द या कमजोरी हो सकती है। इसकी पूर्ति के लिए आपको नींबू पानी या खाने में नींबू को शामिल करना चाहिए।
Kiwi
कीवी पीरियड में फायदेमंद साबित हो सकता है। कीवी में पाए जाने वाला फाइबर पीरियड के दौरान होने वाले क्रैंप और पीठ के दर्द को राहत दिलाता है।
Banana
केला एक ऐसा फल है। जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट दर्द, कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। केला में विटामिन बी6 और पोटेशियम होता है। जो पेट की सूजन और ऐंठन को कम करता है।
Pine Apple
अनानास पीरियड के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है। इसमें पाए जाने वाला एंजाइम और प्रोटीन बॉडी के लिए भी फायदेमंद होता है।
मासिक धर्म के दौरान पीरियड का दर्द सबसे आम समस्या है। मासिक धर्म के दौरान हो रहे दर्द में आप इन पांच फलों का सेवन करें, तो दर्द तो जाएगा ही साथ ही शरीर को काफी एनर्जी मिलेगी।
पीरियड का दर्द महिलाओं के लिए किसी बुरे सपने से काम नहीं होता है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं को पेट दर्द, सिर दर्द ,ऐंठन ,कमर दर्द ,मूड में बदलाव आदि समस्याएं झेलनी पड़ती हैं।
इस दौरान डाइट में लाया हुआ चेंज आपको थोड़ा राहत दिलाएगा।