Dhanteras 2023: सोना-चांदी ही नहीं धनतेरस के दिन ये पांच चीजें खरीदने पर भी लक्ष्मी माता होती है प्रसन्न

Raftaar Desk RPI

झाड़ू

झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में इस धनतेरस यदि आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू जरूर खरीद कर घर ले आएं। यह आपके लिए बेहद ही शुभ होगा।

Dhanteras | Happy Dhanteras | Social Media

गोमती चक्र

गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। धनतेरस के दिन गोमती चक्र जरूर खरीदकर घर लाएं और शाम को मां लक्ष्मी की पूजा के समय गोमती चक्र की भी पूजा करें। इसके बाद इसे धन की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रूपये-पैसों से भरा रहता है।

Dhanteras | Happy Dhanteras | Social Media

साबुत धनिया

इस पावन दिन धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस धनतेरस साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमले में बो दें। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होगी।

Dhanteras | Happy Dhanteras | Social Media

पीतल के बर्तन

कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे, तो उनके हाथों में पीतल की धातु का अमृत कलश था, इसलिए पीतल धन्वंतरि देव की धातु मानी गई है। ऐसे में धनतेरस के दिन पीतल की धातु जरूर खरीदें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।

Dhanteras | Happy Dhanteras | Social Media

शंख

शंख को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शंख खरीद कर उसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन भगवान के लिए वस्त्र खरीदना भी शुभ माना गया है।

Dhanteras | Happy Dhanteras | Social Media

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस है।

Dhanteras | Happy Dhanteras | Social Media

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन किया जाता है। साथ ही धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा खरीदारी की धूम होती है।

Dhanteras | Happy Dhanteras | Social Media

आमतौर पर धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है । लेकिन आप सोना-चांदी नहीं खरीद सकते है तो आप इन पांच चीजों को भी खरीद सकते है।

Dhanteras | Happy Dhanteras | Social Media