Raftaar Desk RPI
तुलसी पत्ता और नींबू
तुलसी के पत्तों को पीसकर और इसमें दो बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से झाइंया की समस्या दूर होती है। इससे आपके चेहरे की ग्लोइंग भी वापस आती है।
कपूर और मुल्तानी मिट्टी
सबसे पहले आप एक कटोरी में 5 से 6 चम्मच पानी लें और उसमें कपूर घोल दें,अब इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच शहद मिला दें,इस पेस्ट को झाइयों पर लगाएं।सूखने पर सादे पानी से धो लें। इसको लगातार लगाने से चेहरे की झाइंया गायब हो जाती है।
नींबू और मलाई
रोज सुबह ताजी क्रीम लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं,फिर इसे कुछ देर के लिये चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। एक हफ्ते तक ऐसा रोज करने से आपको अंदत नजर आने लगेगा।
सेब और पपीता
सेब और पपीते का एक एक चम्मच गूदा निकालें और चेहरे पर लगाएं,इन दोनों ही फलों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों को दूर करने का काम करते हैं।
आलू का रस
एक आलू को पसीकर उसका रस निकाल लें। अब रूई की मदद से इसे झाइयों पर लगाएं,सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
चेहरे पर झाइयां आ जाएं तो इससे स्किन की सारी खूबसूरती गायब होने लगती हैं।
ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि तमाम कोशिशों के बाद भी ये जाते नहीं। जाहे कितने भी महंगे ब्यूटी प्रोडक्टस यूज कर ले।
लेकिन क्या आप को पता है आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप चेहरे की झाइंया को चुटकियों में गायब कर सकते है।