Lips Care Tips सर्दियों में फटे होंठ से बढ़ रही है समस्या, इन 5 घरेलू टिप्स से तुरंत मिलेगी निजात

Anzar Hashmi

सर्दी के शुरुआत में चलने वाली ठंडी हवा में होंठ फटना आम बात है। इससे निजात के लिए नारियल का तेल काफी उपयोगी होता है।

Lips Care Tips | Social Media

सर्दी में चटक रहे होंठ की परेशानी से राहत पाना है तो बादाम तेल फायदेमंद होता है। रोज़ाना रात को सोने से पहले होंठो पर बादाम का तेल लगाने के बाद उंगली से होंठों की मसाज कर सकते हैं। इससे होंठों का रंग भी गुलाबी होगा.

Lips Care Tips | Social Media

फटे होंठ से निजात पाना है तो मलाई भी काफी असरदार होता है। मलाई को होंठों पर लगाकर 2 मिनट तक मसाज कर सकते हैं। मलाई से रुखापन दूर होता है।

Lips Care Tips | Social Media

शहद का इस्तेमाल भी फटे होंठों पर कर फायदा ले सकते हैं। दरअसल, शहद होंठो के लिए बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और बैक्टीरिया रोधी गुण से लाभ मिलता है।

Lips Care Tips | Social Media

आपके होंठ फट रहे हैं और उनमें खून आ रहा है तो 2 चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध में मिलाकर होठों पर लगाकर फायदा मिलेगा।

Lips Care Tips | Social Media

सर्दियों का मौसम में कई तरह की परेशानी होती है। इसमें सर्दी-जुकाम होने का डर बना रहता है। लेकिन सर्दी में एक औऱ समस्या होती है।

Lips Care Tips | Social Media

इसके चलते होंठ फटना शुरु हो जाते हैं। धीरे-धीरे इनमें दर्द और खून भी आने लग जाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इनका खास ध्यान रखें।

Lips Care Tips | Social Media

इन घरेलू नुस्खों की सहायता से होंठो की परेशानी दूर होगी बल्कि खूबसूरत भी बना सकते हैं। यहाँ जानें फटे होंठों से निजात मिलने के उपाय।

Lips Care Tips | Social Media