Raftaar Desk SP1
पेशाब में जलन की समस्या हो रही हो या रुक रुक कर आ रही हो तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही के सेवन से शरीर से खराब बैक्टीरिया निकल जाता है और स्वस्थ बैक्टीरिया बनता है।
इसके लिए आप रोज एक या दो कटोरी दही खाएं। महिलाएं टेंपोन को दही में डुबोकर एक से 2 घंटे के लिए योनि में लगा कर रखें। ऐसा दिन में दो बार करें।। आपकी समस्या ठीक हो जाएगी। पुरुष सिर्फ दही को खाद्य के रूप में ले सकते है
अगर आप रोज सुबह एक कप खीरे के जूस में एक चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर पीते हैं तो यह मिश्रण आपके पेशाब में जलन और यूटीआई इन्फेक्शन को खत्म कर देता है।
इसके साथ-साथ रुक रुक कर पेशाब कर रहे है तो यह निजात दिलाता है। आप इस मिश्रण को दिन में दो बार पिएं। इसके साथ ही आप खीरे को सलाद के रूप में भी खा सकते है।
एक नींबू का रस निचोड़ने के बाद एक चम्मच शहद डालकर मिक्स करके इस पानी को रोज खाली पेट पीने से राहत मिलती है।
सब्जियों और फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो पेशाब से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं। ककड़ी , पुदीना ,टमाटर और लौकी जैसे फलों सब्जियों का जूस उन में से एक।
लहसुन में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जो इन्फेक्शन बढ़ाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। जिससे यूटीआई और अन्य परेशानियों से आराम मिलता है। लहसुन के सेवन से यूरिन करते समय होने वाली जलन और इन्फेक्शन जैसी बीमारियों पहले परेशानियों से राहत दिलाने में होता है।
कई लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या रहती है। इसके साथ ही उनको रुक-रुक कर पेशाब भी आता है। जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हो जाते हैं।
वैसे तो पेशाब में रुकावट एक सामान्य समस्या है लेकिन कई लोगों को यह समस्या किसी गंभीर बीमारी की वजह से भी हो सकती है।
उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप इन सब चीजों को नजर अंदाज नहीं कर सकते। ऐसी स्थिति में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
जिससे पेशाब को ब्लैडर से नीचे उतरने में आसानी हो। दूसरा अगर यह पानी की कमी से है तो आपको पानी की मात्रा से बढ़नी चाहिए। आप पेशाब संबधी बीमारी को इन पांच घरेलू उपाय कर समस्या से निजात पा सकते हैं।