इन 5 आदतों का लिवर पर पड़ता है बुरा असर, हो जाता है Fatty Liver, इन बातों का रखें ध्यान

Anzar Hashmi

पिछले काफी समय से फैटी लिवर के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फैटी लिवर होने का मतलब ये है कि आपका लिवर हेल्दी नहीं है। इसकी बड़ी वजह है खराब लाइफस्टाइल। चलिए कुछ ऐसी बातें जान लीजिए, जिनका ध्यान रखना ज़रूरी है।

Fatty Lever | Pixabay

स्पाइसी और ऑयली फूड से लिवर पर असर पड़ता है। जो लोग इसका सेवन अधिक कर रहे हैं उनको फैटी लीवर हो सकता है। लिवर को हेल्दी रखना है तो पहले स्पाइसी और फ्राइड फूड से परहेज करना चाहिए।

Fatty Lever | Pixabay

खाने में नमक जरूरी है । लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन लिवर स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।

Fatty Lever | Pixabay

लिवर हेल्दी रह सके इसके लिए शराब का सेवन बंद करना जरूरी है। पूरी तरह बंद नहीं कर पा रहे हैं तो इसको धीरे-धीरे करके कम करें और फिर बंद कर दें।

Fatty Lever | Pixabay

देर रात तक जागना भी फैटी लिवर का जोखिम बढ़ाता है। रोजाना समय पर सोने की आदत डालना जरूरी है। साथ ही प्रतिदिन 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए।

Fatty Lever | Pixabay

कोल्ड ड्रिंक्स पीने का शौक कई लोगों को होता है। लेकिन लिवर के स्वास्थ्य के लिए इन चीजों का सेवन बन्द करना चाहिए। इनमें अत्यधिक मात्रा में शुगर होने लगती है। जो लंबे समय में लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है।

Fatty Lever | Pixabay