Raftaar Desk RPI
सोनप्रयाग
यह स्थान केदारनाथ से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह खूबसूरत स्थान शानदार बर्फ से ढकी हुई चोटियों से घिरा हुआ है। सोनप्रयाग जमीन से 1829 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
जो एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। माना जाता है कि यहां पर भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। यहां पर मंदाकिनी नदी वासुकी नदी से मिलती है। ऐसा माना जाता है कि यहां व्यक्ति के मात्र एक जल स्पर्श से ही उसे बैकुंठ धाम प्राप्त हो जाता है। इसलिए केदारनाथ आए श्रद्धालु इस जगह पर जाना बिल्कुल नहीं भूलते।
वासुकी ताल झील
केदारनाथ से 8 किलोमीटर के ट्रैकिंग से वासुकी ताल झील पहुंचा जा सकता है। केदारनाथ जाने वाले पर्यटकों के लिए वस्तुकी ताल आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां का हिमालय पर्वत माला और शांति झील के आसपास का प्राकृतिक दृश्य पाठकों को काफी लुभाता है। इसके अलावा यहां आस-पास के इलाके ट्रैकिंग के लिए अच्छे जाने जाते हैं।
वहीं इस ताल से पुरानी कथा भी जुड़ी है। कहते है कि भगवान विष्णु रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर इसी ताल में स्नान करने आए थे। इसलिए इसका नाम वासुकी ताल पड़ा। पर्यटक और श्रद्धालु जब भी केदारनाथ आते है। तो इस वासुकी ताल को जरूर देखते हैं।
गौरीकुंड
मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित गौरीकुंड सोनप्रयाग से 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। जो समुद्र तल से लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर है। इस स्थान को मोक्ष और आध्यात्मिक का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां वासुकी गंगा की वजह से नजारा हरियाली भरा रहता है। जिससे यहां आए श्रद्धालु और पर्यटको को सुकून और शांति का अहसास मिलता है।
भैरवनाथ मंदिर
केदारनाथ से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित भैरवनाथ का मंदिर एक पहाड़ की चोटी पर स्थित है। भगवान भैरव भगवान शिव के मुख्य गढ़ थे।जिसके कारण केदारनाथ आने वाले श्रद्धालु इस मंदिर का दर्शन करना नहीं भूलते।
त्रियुगीनारायण
त्रियुगीनारायण एक गांव है जो सोनप्रयाग से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर एक भव्य और खूबसूरत त्रियुगीनारायण मंदिर है। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
माना जाता है कि इस स्थान पर भगवान शिव और देवी पार्वती को विवाह हुआ था। इस विवाह की सारी व्यवस्था भगवान विष्णु ने पार्वती माता के भाई के रूप में की थी। वहीं भगवान ब्रह्मा एक पुजारी के रूप में मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह करवाया था। इसलिए भगवान विष्णु के सम्मान में त्रियुगीनारायण मंदिर बनाया गया था।
केदारनाथ ऋषिकेश से लगभग 223 किलोमीटर की दूरी पर है। केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। जिसकी ऊंचाई 3584 मीटर है। अगर आप केदारनाथ यात्रा का मन बना रहे हैं तो आप सिर्फ केदारनाथ ही नहीं बल्कि इसके आसपास भी कई फेमस जगहें और खूबसूरत मंदिर वा पर्यटक स्थल है। जहां आप परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं।