Raftaar Desk RPI
मरीना बीच
मरीना बीच तमिलनाडु के सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। ये भारत का सबसे बड़ा समुद्री तट माना जाता है। यहां हर साल लाखों का संख्या मे सैलानी घूमने आते है।ये जगह खास कर सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्ट है।
कोडाइकनाल
समुद्री तल से लगभग 7000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित कोडाइकनाल तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है । इसे वनों के उपहार भी कहते हैं। इसे 'हिल स्टेशन की राजकुमारी' के नाम से भी जानते हैं।
यरकौड
कोयंबटूर से लगभग 190 किमी की दूरी पर स्थित यरकौड एक सुंदर हिल स्टेशन है।अगर आप तमिलनाडु में सूर्यास्त और सूर्योदय की खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो यहां हजारों व्यू पॉइंट्स हैं।
उटी
उटी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपने प्राकृतिक प्राकृतिक, चाय बागानों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थल हैं और यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है।
येलागिरी
येलागिरी तमिलनाडु का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक प्रकृति, शांत वातावरण और विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है।
येलागिरी घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक माना जाता है। इस समय यहां का मौसम सुहावना होता है और तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
भारत का तमिलनाडु राज्य अपने प्राचीन ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत नजारों वालों पर्यटन स्थलों के लिए पूरे दुनिया में फेमस है।
इसके प्राकृतिक खूबसूरत नजारों वाले पर्यटन स्थल यहां घूमने आने वालों को रोमांचित करते है। अगर आप भी अपनी छुट्टियों में कहीं अच्छी जगह घूमने का प्लान कर रहे है तमिलनाडु के खूबसूरत पर्यटन स्थल आप के लिस्ट में जरूर होने चाहिए।