Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है खास

Raftaar Desk - P1

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब एक्सप्रेसवे पर होने वाले सड़क हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Yamuna Expressway | Social Media

गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 100 बेड का संयुक्त अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास मंगलवार हो गया। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

Yamuna Expressway | Social Media

यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए आसपास के जिलों के अस्पतालों में भेजा जाता था। इसके लिए एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने अस्पतालों से अनुबंध भी कर रखा है। अब इस समस्या का स्थायी समाधान करने की तैयारी है।

Yamuna Expressway | Social Media

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22 ई में 100 बेड का संयुक्त अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर बनेगा। यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए 8 एकड़ से अधिक जमीन दी है। यह जमीन निशुल्क दी गई है।

Yamuna Expressway | Social Media

राजकीय निर्माण निगम इसका निर्माण करेगा और स्वास्थ्य विभाग इसका संचालन करेगा। इसके बन जाने से एक्सप्रेसवे के घायल लोगों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।

Yamuna Expressway | Social Media

मंगलवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह ने इसका शिलान्यास किया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Yamuna Expressway | Social Media

इसका फायदा आमजन को मिलेगा। उम्मीद है कि 2 साल में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। लोग यहां पर इलाज करा सकेंगे। इस क्षेत्र में यह मांग काफी दिनों से की जा रही थी। अब यह मांग पूरी हो रही है।

Yamuna Expressway | Social Media

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इसके अलावा दो और मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन आवंटित की गई है। इसमें एक विदेश की कंपनी है जो यहां पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाएगी।

Yamuna Expressway | Social Media

इसके अलावा इस क्षेत्र में निम्स मेडिकल कॉलेज पहले से चल रहा है। उम्मीद है कि यह इलाका भी मेडिकल हब के रूप में जाना जाएगा।

Yamuna Expressway | Social Media