Raftaar Desk AH1
स्पार्कल मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में है। मेहंदी के इस स्टाइल में स्पार्कल कई दिनों तक हाथों पर लगा रहता है। यह देखने में भी अच्छी लगती है।
जिस तरह कलाई पर चूड़ियां की शेप आती है। ठीक उसी तरह से मेहंदी का डिजाइन इस समय काफी ट्रेंड में है। यह डिज़ाइनर मेहंदी काफी स्टाइलिश होती है।
अरेबिक स्टाइल में फूल बनाते हुए ऐसा डिजाइन भी हाथों में अच्छा लगता है। आप करवाचौथ पर इस डिजाइन की मेहंदी लगवाकर देखिए सबकी नजर आपके हाथों में होगी।
कलाई के आसपास ब्रेसलेट वाला मेहंदी का यह डिजाइन काफी फेमस है। आप इस मेहंदी की डिजाइन को जरूर अपनाएं।
अगर आप पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रहे हैं। तो महिलाओं को अपने हाथ में राजा रानी वाला यह डिजाइन जरूर बनवाना चाहिए।
अगर शादी के बाद यह आपका पहला करवाचौथ है तो आप ब्राइडल मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में लगवा सकती हैं। यह काफी अच्छा और शुभ माना जाता है।
अगर आप सिंपल या हैवी मेहंदी डिजाइन से हटकर कुछ न्यूट्रल डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो गोल टिक्का मेहंदी डिजाइन आपके लिए सही रहेगा।
अगर आपके हाथों में आभूषण पहनना पसंद है और तो आपको मेहंदी का यह डिजाइन काफी पसंद आएगा । आप करवाचौथ में इस बार ज्वैलरी मेहंदी वाली डिजाइन की जरूर बनवाएं।
कई विवाहित महिलाओं को हाथों में मेहंदी का हैवी डिजाइन पसंद आता है। ऐसे में मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इससे हाथ भरा हुआ रहता है।
मेहंदी का फोटो वाला डिजाइन काफी अच्छा लगता है और चलन में भी है। इसमें आप और अपने पति का फोटो बनवा सकती हैं। जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है।
करवाचौथ के फेस्टिवल सीजन बिना मेहंदी के अधूरा माना जाता है। महिलाएं इस दिन हाथों में विभिन्न प्रकार की डिजाइनिंग मेहंदी लगाकर अपने साजन को खुश करती हैं।
आज हम आपको 10 ऐसी मेहंदी डिजाइन के बारे में बताया, जिन्हे महिलाएं अपना सकती हैं।