Raftaar Desk AH1
ठंड में अमरूद का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह दिल के साथ आपके पेट को भी स्वस्थ रखता है। साथ ही कई और बीमारियों से आपको बचाता है।
आज के दौर में इस भाग दौड़ बड़ी जिंदगी में अपने आपको फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर मौसम सर्दियों का हो तो मुश्किल और भी बढ़ जाती है।
जिसके चलते वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में अपने शरीर को फिट और इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं। अमरूद किसी वरदान से काम नहीं है।
अगर किसी का इम्यून सिस्टम कमजोर हो तो उसे मजबूत बनाने के लिए उस व्यक्ति को अमरूद का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए। विटामिन सी से भरपूर यह फल काफी फायदेमंद माना जाता है।
अमरूद में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे तनाव दूर होता है। जानकार की माने तो मैग्नीशियम तनाव को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए सर्दियों में अमरूद जरूर खाना चाहिए।
अमरूद के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है साथ ही क्रेविंग की समस्या से निजात मिलता है।
अमरूद में ग्लेसमिक इंडेक्स बहुत कम पाया जाता है। इससे शुगर नहीं बढ़ता है। वहीं फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
खराब दिनचर्या , गलत खानपान के चलते आजकल कब्जे होना आम समस्या हो गई है। अगर आप कब्ज की समस्या से काफी दिनों से परेशान है और इससे निजात पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना अमरूद का सेवन करना चाहिए।