Kawad Yatra 2023: कावड़ यात्रा कब से हो रही शुरू, जानें सावन शिवरात्रि पर कब करें जलाभिषेक

Raftaar Desk SYI-1

सावन का पवित्र महीना जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 4 जुलाई से सावन की महीना शुरु होगा। भगवान शिव का प्रसन्न करने के लिए यह महीना उत्तम माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करता है उसकी मनोकामना जल्द पूरी होती है। सावन में कई शिव भक्त कावड़ यात्रा पर जाते हैं।

Kawad Yatra 2023 | social media

कावड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं हर साल कावड़ लेने के लिए जाते हैं। आइए जानते हैं कब शुरू होगी कावड़ यात्रा, साथ ही जानें सावन का जलाभिषेक किस दिन किया जाएगा और कावड़ यात्रा का महत्व।

Kawad Yatra 2023 | social media

कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा

सावन शुरु होने के साथ ही कावड़ यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। यानी इस साल कावड़ यात्रा का आरंभ 4 जुलाई से होगा।

Kawad Yatra 2023 | social media

शिवरात्रि जलाभिषेक तारीख

हर साल सावन में लाखों की तादाद में कावड़ियां पदयात्रा करके कावड़ लेकर आते हैं और गंगा जल से अपने निवास के आसपास शिव मंदिरों में शिव का अभिषेक करते हैं।

Kawad Yatra 2023 | social media

वैसे तो आप पूरे सावन में कभी भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं लेकिन, सावन की शिवरात्रि पर लाखों की संख्या में लोग जलाभिषेक करते हैं। इस बार सावन शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 को है। इस दिन जलाभिषेक किया जाएगा।

Kawad Yatra 2023 | social media

कावड़ यात्रा को लेकर दूसरी मान्यता

इसके अलावा एक अन्य मान्यता है कि जब समुद्र मंथन हुआ था। तब सावन का महीना चल रहा था। मंथन के दौरान जो विष निकला था उसे भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए अपने कंठ में समाहित किया था।

Kawad Yatra 2023 | social media

इसके बाद वह नीलकंठ महादेव कहलाए थे। विष के कारण उनके अंदर काफी गर्मी हो गई थी। भगवान शिव की गर्मी को शांति करने के लिए सभी देवी देवताओं ने उनपर विभिन्न नदियों से जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाया और इसी के साथ कांवड़ में जल लाकर भगवान शिव को अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई।

Kawad Yatra 2023 | social media

भगवान शिव की गर्मी को शांति करने के लिए सभी देवी देवताओं ने उनपर विभिन्न नदियों से जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाया और इसी के साथ कांवड़ में जल लाकर भगवान शिव को अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई।

Kawad Yatra 2023 | social media

कैसा हुई कावड़ यात्रा की शुरुआत

कावड़ यात्रा को लेकर कथा है कि भगवान परशुराम भगवान शिव के परम भक्त थे। एक बार भगवान परशुराम ने गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाकर पूरा महादेव के मंदिर में जल चढ़ाया था। इस समय श्रावण मास ही चल रहा था। इसके बाद ही कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से ही कावड़ की यात्रा शुरू हुई थी।

Kawad Yatra 2023 | social media