Women Care Tips
Women Care Tips  Pixabay
Women

जीवन में दुख का टूट चुका है पहाड़, इन साइंटिफिक टिप्स से फ्रेश होगा मूड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| दुख बभी जीवन का अहम हिस्सा होता है। वहीं दुखी होना भी जीवन में कोई बड़ी बात नहीं होती। हमारे मन से दुख नहीं निकल पाता है। दुखी होना तो ठीक होता है लेकिन खराब मूड होने की वजह दिनभर दुखी होना सही नहीं है। इसलिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं जिसकी मदद से आप खुद को मोटिवेड रख पाएंगे।

म्यूजिक सुनने से मिलेगा लाभ

नेशनल अकैडमी आफ साइंस द्वारा शोध में पता चला है कि म्यूजिक सुनने से जीवन बेहतर होता है। वहीं शरीर से डोपामीन हार्मोन निकलता भी जरूरी है। डोपामीन हमारा फील गुज हार्मोन के तौर पर जाना जाता है। इससे हम हमेशा खुश महसूस कर सकते हैं। आपका मनपसंद संगीत से आप खुद को मूड सही कर सकते हैं।

डांस करना होता है फायदेमंद

डांस करना तो हर किसी को पसंद आता है। चाहे आप अकेले में करने वाले हैं लेकिन पसंद बहुत लोगों को आता है। डांस करते समय हमारे शरीर फ्रेश महसूस करता है। वहीं शरीर से एंड्रोफिन्स हार्मोन आसानी से रिलीज होती है। इससे हमारे जीवन से तनाव दूर होने लगता है। वहीं हमारा मूड भी बेहतर होता है। डांस करने के दौरान हम काफी सुखी महसूस हो जाते हैं।

बात करने से मिलेगा फायदा

आप पार्टनर, दोस्त या फिर किसी से कुछ देर तक बात करेंगे तो काफी लाभ मिलता है। ये बिल्कुल अहम नहीं है कि आप अपनी भावनाओं को मूड को किसी के साथ शेयर करें। आप कोई भी बात कर सकती हैं। इसके कुछ समय बीतने के बाद आपके मूड में बदलाव होगा।

किताब पढ़ने से मिलेगा फायदा

किताब पढ़ना भी मेडिटेशन की तरह होता है। जब आप पढ़ते हैं तो आप दूसरी दुनिया में पहुंच जाते हैं। इससे तनाव भी कम होने लगता है। जरूरी नहीं कि आप पूरी किताब पढ़ें।आप किताब के कुछ पन्न पढ़कर लाभ ले सकते हैं। इससे आपका दिमाग काफी शांत हो जाएगा। वहीं जीवन में आक्सीजन का फ्लो भी बढ़ने लगता है।