Hygiene Tips
Hygiene Tips  Free Pik
Women

वजाइना से जुड़ी 5 जरूरी बातें, जो हर महिला को पता होनी चाहिए!

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: वजाइना एक महिला के शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है। जब इसकी सेहत की बात आती है तो मार्केट में इतना मिसइन्फॉर्मेशन फैला है कि महिलाएं उसमें फंसकर रह जाती हैं।

बर्निंग ,इचिंग और ब्लीडिंग

अगर वजाइना में जलन खुजली या ब्लीडिंग हो रही है तो इसे सामान्य नहीं समझना चाहिए। यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है । इसलिए ऐसी अवस्था में आप तुरंत किसी स्त्री विशेषज्ञ को दिखाएं आप घरेलू उपचार करने से बचें। अगर खुद से कुछ इलाज करती हैं तो इन्फेक्शन हो सकता है।

योनि का आकार और रंग बदलना

इंटरनेट में कुछ ऐसे मिथ मौजूद है। जिनको लोग सच सचे मान लेते हैं। जैसे योनि का आकार और रंग समय-समय पर बदलता है लेकिन यह बिल्कुल एक गलत तथ्य है। ऐसा बिल्कुल नहीं होता है जिस तरह शरीर की लंबाई और आकर निश्चित होते हैं। इस तरह योनि के आकार और लंबाई निश्चित होती है। यह भी एक मिथ है कि हर महिला की योनि एक जैसी होती है।

क्लिटोरियस में दर्द

क्लैटोरियास वजाइना का एक छोटा और अहम हिस्सा होता है। जो महिलाओं को सेक्स के दौरान उत्तेजना पाने में एक खास भूमिका निभाता है। अगर वजाइना के इस हिस्से में दर्द उठ रहा है तो उसे नज़रअंदाज़ न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह किसी बड़ी परेशानी की शुरुआत हो सकती है।

योनि की सफाई

मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो वजाइनल एरिया को साफ करने, उन्हें खुशबूदार बनाने का दावा करते हैं। कई प्रोडक्ट्स तो उस एरिया को गोरा बनाने का दावा भी करते हैं। हालांकि, डॉक्टर्स कहते हैं कि वजाइनल एरिया को केवल पानी से धोना काफी होता है। इसके साथ ही वो गोरेपन की क्रीम्स का इस्तेमाल न करने का सुझाव देते हैं, इन क्रीम्स में ब्लीच होता है जिनकी वजह से वजाइना में इंफेक्शन हो सकता है।

वाइट डिस्चार्ज

योनि से डिस्चार्ज निकलना सामान्य है। पीरियड की ब्लीडिंग के अलावा भी योनि से डिस्चार्ज निकलता है, इसमें सफेद डिस्चार्ज सबसे कॉमन है। अगर डिस्चार्ज बदबूदार होता है या डिस्चार्ज के साथ वजाइना में इचिंग होती है तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। ये किसी गंभीर इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं।