White Heads
White Heads 
Women

Beauty Tips: व्हाइट हेड्स की समस्या से हैं परेशान, तो जान ले इसे हटाने के उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चेहरे पर व्हाइट हेड्स की समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ये आपकी खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं। ये समस्या अक्सर धूल, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से होती है। नतीज चेहरे की खूबसूरती गायब हो जाती है। व्हाइट हेड्स से छुटकारा पाने के लिए त्वचा को साफ रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी ये इतने दर्दनाक होते हैं कि इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके व्हाइट हेड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

एलोवेरा जेल और नींबू के रस का करें इस्तेमाल

एलोवेरा चेहरे की बहुत अच्छे से सफाई करता है। इसके लिए नींबू का रस और एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और लगभग 10 मिनट बाद पानी से धो दें।

शहद का करें इस्तेमाल

संवेदनशील त्वचा के लिए शहद बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल व्हाइटहेड्स को हटाता है, बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाता है। इसके लिए शहद को गर्म करके ब्लैकहेड्स पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद गर्म पानी से धो दें।

दलिया से स्क्रब करें

ओटमील के साथ रगड़ कर आप व्हाइट हेड्स से छुटकारा पा सकते हैं। एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच ओट्स, एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। फिर चेहरे पर लगाएं और करीब 5 मिनट बाद पानी से धो लें।

हल्दी का पेस्ट

व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए एक छोटी कटोरी में हल्दी का पेस्ट तैयार करें और उसमें शहद मिलाएं। फिर व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाएं।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in