ये तो आप सभी जानते हैं आम गर्मियों में ही आते हैं, और गर्मियों में आते ही आम को अलग-अलग तरह से बनाकर खाना पसंद करते हैं। तो आज हम भी आपको इस लेख में मैंगो मस्तानी ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं। इस ड्रिंक की शुरुआत पुणें से हुई थी, ये गर्मियों में पीनी बेहद फायदेमंद होती है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है।
मैंगो मस्तानी ड्रिंक बनने की सामग्री –
· 100 ग्राम आम का गूदा
· 100 ग्राम चीनी
· 200 मि.ली दूध
· 2 मैंगो आइसक्रीम
· एक चुटकी इलायची पाउडर
· बादाम के टुकड़े गार्निश करने के लिए
मैंगो मस्तानी ड्रिंक बनने की विधि –
· मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए, आम का गूदा, चीनी और दूध को मिक्सर में डाल दें और अच्छे से शेक तैयार कर लें। अब इसे 15-20 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। इससे मिल्क शेक थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा।
· अब इसे बाहर निकालें और इसमें मैंगो आइस क्रीम मिलाएं।
· फिर इसके ऊपर इलाइची पाउडर डालें।
· फिर इसे बादाम के टुकड़ों से गार्निश करें।
· अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।