फेस्टिवल एंड स्पेशल रेसिपी (Festival and Special Recipe)

चिल्ड्रन डे पर बच्चों के लिए बनाएं पाव भाजी पिज्जा

भारत में लोगों के लिए टिक्की गोलगप्पों के साथ-साथ पाव भाजी भी एक पसंदीदा स्नैक बनता जा रहा है। जब भी लोगों का मन करता है वो पाव भाजी खाने के लिए अपनी पसंदीदा जगह चले जाते हैं। आजकल तो बच्चों को भी पाव भाजी बेहद पसंद आने लगी है, तो इस बाल दिवस पर आप अपने बच्चों के लिए घर में स्वादिष्ट पाव भाजी खिला सकते हैं।

बाहर पैसे खर्च करने की बजाए घर में ही बनाएं अपने स्वादानुसार पाव भाजी। तो चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं बच्चों के लिए स्वादिष्ट पाव भाजी बनाने के उपाय –

पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री -

1. आलू 2 उबले हुए

2. मटर - 1/2 कप

3. फूल गोभी - 3/4 कप बारीक कटी हुई

4. गाजर - 1/2 कप बारीक कटी हुई

5. प्याज - 1/2 बारीक कटे हुए

6. अदरक - 1 चम्मच पेस्ट

7. टमाटर - 1-2 बारीक कटे हुए

8. शिमला मिर्च - 1/2 कप कटी हुई

9. लाल मिर्ची पाउडर - 1/2 चम्मच

10. हल्दी - 1/4 चम्मच

11. धनिया पाउडर - 1/4 चम्मच

12. जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच

13. पाव भाजी मसाला - 1/2-1 चम्मच

14. नीम्बू - 2 चम्मच रस

15. नमक - स्वादानुसार

16. तेल - 2 चम्मच

17. मक्खन - 2 चम्मच

18. हरा धनिया - थोड़ा बारीक कटा हुआ

19. पाव बन्स – 8

पाव भाजी बनाने का तरीका -

1. पाव भाजी बनाने के लिए ऊपर बताई गयी सभी सब्जियों को पहले अच्छे से पानी से धो लें और फिर उन्हें बारीक काटकर कूकर में डाल दें। कूकर में डालने के बाद एक कप पानी मिलाएं और थोड़ा सा नमक डालकर कूकर बंद कर दें और एक सीटी के बाद गैस बंद कर दें।

2. अब इन उबली सब्जियों को मिक्सर में डालें और अच्छे से पीस लें।

3. मिक्स की हुई सब्जियों में आप उबले हुए आलू भी मिला स्की हैं (आप चाहे तो आलू को भाजी बनाते समय भी डालकर पका सकती हैं). नोट - इन सबमे आपको 10 मिनट लगेंगे।

4. अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें और गर्म होने का इंतजार करें और फिर उसमें प्याज डालकर अच्छे से भूनें।

5. ध्यान रहे प्याज को बीच-बीच में चलाते रहना है और जब प्याज ब्राउन हो जाए तब इसमें टमाटर, अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।

6. जब ये सभी सामग्रियां अच्छे से भुनने लगें तब इसमें स्वादानुसार नमक डालें, फिर लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, पाव मसाला, धनिया पाउडर और जीरा सब मिलाकर इस मसालें को अच्छे से भूनें।

7. जब दिखे कि मसाले से तेल अलग दिख रहा है तो उसमें हल्का पानी मिला दें और फिर भूनें।

8. अब इसमें उबली और ब्लैंड की हुई सभी सब्जियां मिला दें और फिर एक कप पानी डाल दें।

9. जब तक उबाल न आ जाए तब तक इसे अच्छे से बड़े चम्मचे से चलाते रहें।

10. अब भाजी में आप ऊपर से 2 चम्मच नीम्बू का जूस डालें।

11. पाव भाजी का मसाला भी 1/2 चम्मच डाल दें और इसे अब अच्छे से 3-4 मिनट तक पकने दें।

12. आपकी पाव भाजी अब तैयार है और अब गैस को बंद कर दें।

13. अब एक पैन में मक्खन डालें और उसे गर्म करें और पाव रखकर अच्छे से कुरकुरे तरीके से सेकें। पाव को हर तरफ से अच्छे से सेकें।

परोसने का तरीका - 

एक प्लेट लें और एक कटोरी रखें और फिर उसमें भाजी डालें और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर उसे अच्छे से सजाएं। आप ऊपर से भाजी में नीम्बू का रस भी डाल सकती हैं। इसके साथ खीरा, प्याज, हरी मिर्च पर नींबू एक कटोरी या प्लेट में ही रखें। परोसते समय भाजी व पाव पर ऊपर से मक्खन डालना न भूलें, इस तरह आप पाव भाजी का स्वाद जिंदगी भर न भूलेंगे।