5 मिनट रेसिपी (Fast Food)

सोहन हलवा जल्दी बनाने की विधि

सोहन हलवा एक पारंपरिक भारतीय डेजर्ट है जो देश में काफी लोकप्रिय है। यह एक प्रकार की मिठाई है जो मैदेघीचीनी और ड्राई फ्रूट्स से बनाई जाती है। इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है लेकिन इसको टेस्‍ट करते ही आप अपनी सारी मेहनत भूल जाएंगी। सोहन हलवा सभी उम्र के लोगों को बहुत पसंद आता है चाहे वो बड़े हो या बच्चे।

आइए आपको बताते हैं इसे जल्दी बनाने का तरीका-

सोहन हलवा बनाने के लिए सामग्री:

1.     मैदा- 1/2 किलो

2.     चीनी- 1/2 किलो

3.     बादाम- 1/4 किलो

4.     घी- स्वादानुसार

5.     दूध- 1 कप

6.     केसर- 1 टी स्पून

7.     पिस्ता- 100 ग्राम

8.     किशमिश- 5-6

9.     काजू- 5-6

10.  हरी इलाइची- 50 ग्राम

सोहन हलवा बनाने की विधि: 

सोहन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाएं और इसे गर्म होने दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें घी डालें। घी के गर्म होते ही इसमें मैदा डालें और अच्छी तरह भून लें।

जब मैदे में से महक आनी शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें और कड़ाही को नीचे उतारकर इसे ठंडा होने दें। फिर गैस में एक पैन चढ़ाए और इसमें एक लीटर पानी डालें और गर्म होने दें।

जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें चीनी डालें और पकने दें। इसे तब तक पकाएं जब तक की एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए। अब इसमें मैदा डालकर कड़छी की मदद से अच्‍छे से मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच हल्‍की ही रखें।

फिर घी गर्म करें और थोड़ा-थोड़ा चाशनी में डालते जाएं और कड़छी के साथ हिलाते जाएं। जब सारा घी मिल जाए और हलवा गाड़ा हो कर कढ़ाई में घी छोड़ने लगे तो उसमे बादामपिस्ताकिशमिश और काजू डालें।

अब मिश्रण को नीचे उतारकर एक प्‍लेट में फैला देंकिसी पैन या ट्रे में घी लगा लें और इस मिश्रण को उसमें डालें। जब ये ठंडा हो जाए तो तो उसके टुकड़े काट लें। जैसे ही यह ठंडा हो जाए तो इसके पीस निकालकर इसे सर्व करें।

इसे आप बादामपिस्ते और इलाइची से के साथ गार्निश कर सकती हैं। अब इसमें मैदा डालकर कड़छी की मदद से अच्‍छे मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच हल्‍की ही रखें।