5 मिनट रेसिपी (Fast Food)

पनीर अनानास टिक्का बनाने का जल्दी नुस्खा

अगर आपके घर मेहमान डिनर पर आने वाले हों या फिर घर पर पार्टी का आयोजन किया गया हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ स्पेशल बनाकर सबको खुश कर सकती हैं।

आप इस बार पनीर अनानास टिक्का ट्राई कर सकती हैं। अक्सर लोग बाजार से पनीर टिक्का मंगाकर खाते हैं जो घर आने ठंडा हो जाता है और काफी महंगा भी पड़ता है।

आइए हम आपको बताते हैं घर पर पनीर अनानास टिक्का बनाने का जल्दी तरीका।

पनीर अनानास टिक्का बनाने की सामग्रीः

1.     पनीर-आधा किलो

2.     दही- 300 ग्राम

3.     अदरक- आधा चम्मच छोटा कटा हुआ

4.     नमक- स्वादानुसार

5.     लाल शिमला मिर्च- एक

6.     हरी शिमला मिर्च- एक

7.     अनानास- 250 ग्राम और 4 से 5 छोटे टुकड़े

8.     फ्रेश क्रीम- 50 ग्राम

9.     काली मिर्च- एक चम्मच पिसी हुई

10.  चीनी- 2 चम्मच

पनीर अनानास टिक्का बनाने की विधिः 

सबसे पहले पनीर को बड़े-बड़े क्यूब्स में काट लें। फिर स्टफिंग्स के लिए किनारे से छोटा सा छेद कर लें। अनानास को छीलकर मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। साथ ही अनानास के चार पांच छोटे टुकड़े अलग से काट लें। एक कटोरे में अनानास के पेस्ट और दही को मिला लें। पेस्ट में अदरकनमकफ्रेश क्रीम और काली मिर्च को मिलाएं।

पनीर में इसकी स्टफिंग भर दें। हरी और लाल शिमला मिर्च को क्यूब्स में काट लें और पनीर क्यूब्स के साथ लपेट लें। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। लपेटे पनीर पर अनानास के टुकड़ेनमक और चीनी छिड़क लें।

अब पनीरहरी शिमला मिर्चलाल शिमला मिर्चऔर अनानास को एक साथ मिलाकर तंदूर में पकाएं। हल्का पकाने के लिए ओवन में करीब 10 मिनट तक रख दें। चटनी या चिली सॉस के साथ गर्मागरम सर्व करें।