5 मिनट रेसिपी (Fast Food)

कीवी स्मूथी रेसिपी का सरल उपाय

क्या आप अपना वजन घटाना चाहती हैं। क्या आपको फ्रूट्स पसंद हैं। क्या आप हेल्दी फूड की शौकीन हैं तो कुछ व्यंजनों को आप जरूर ट्राई करें। ऐसी रेसिपी जो आपके स्वाद और सेहत दोनों को बैलेंस रख सके। हम आपको एक वेट लॉस करने वाली रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस रेसिपी का नाम हैं किवी स्मूदी। आप इस स्मूदी को सरल उपाय से घर पर ही बना सकती हैं और इसे पीकर आप अपना वजन भी घटा सकती हैं।  

किवी स्मूदी बनाने के लिए जरूरी सामग्रीः

1.     2-3 किवी

2.     50 ग्राम मिश्री

3.     200 ग्राम दूध

4.     एक स्कूप कोई भी फ्लेवर की आइसक्रीम

किवी स्मूदी बनाने की विधिः

सबसे पहले किवी का छिलका हटा लें। इसके बाद ब्लेंडर में किवीदूधआइस्क्रीम और मिश्री डाल दें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें और एक गिलास में स्मूदी को निकाल लें। आप इस स्मूदी की ड्रेसिंग चेरीस्ट्रॉबेरीब्लैकबेरीज से कर सकती हैं। यह स्मूदी पीने में टेस्टी होने के साथ साथ स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।