5 मिनट रेसिपी (Fast Food)

गाजर की खीर रेसिपी इन तरीकों से बनाएं फटाफट

अगर आपको मीठा खाना पसंद है और आप कुछ नया व टेस्टी खाना चाहती हैं तो गाजर की खीर ट्राई कर सकती हैं। ये खाने में तो स्वादिष्ट होता ही हैसाथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है।

आइए आपको बताते हैं कैसे बनती है गाजर की खीर फटाफट -

गाजर की खीर बनाने की सामग्रीः

1.     गाजर- 3

2.     देसी घी- 3 चम्मच

3.     दूध- 2 कप

4.     कंडेंस्ड मिल्क- 3 बड़े चम्मच

5.     काजू और किशमिश- टेस्ट के अनुसार

6.     चीनी- स्वादानुसार

7.     इलायची पाउडर- आधा चम्मच

गाजर की खीर बनाने का तरीकाः

गाजर को छील कर कद्दूकस कर लें। इसके बाद धीमी आंच में कुछ देर तक इसे भूनें। फिर उसमें दूध डालकर उबालें। अब कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। फिर धीमी आंच में चलाते हुए पकाएं ताकि बर्तन में खीर न लगे।

अब इसमें इलायची पाउडर डालें। चीनी डालते वक्त ध्यान रखें कि कंडेंस्ड मिल्क थोड़ा मीठा होता है। ऐसे में कम चीनी डालें। वहीं दूसरी और काजू और किशमिश को हल्का भून लें। फिर खीर में उसे मिला दें। आपकी गाजर की खीर बनकर तैयार है।