रिलेशनशिप पर्सनालिटी प्रॉब्लम्स (Relationship Personality Problems)

सास-बहु का रिश्ता कैसा होता है?

प्रश्न: बहु का सास ससुर के साथ किस तरह का रिश्ता होना चाहिए?

उत्तर: भारतीय संस्कृति में कहावत है कि एक बह बेटी से अधिक महत्वपूर्ण होती है। इसलिए सास-ससुर के साथ बहु का रिश्ता एक माता-पिता और बेटी की तरह होना चाहिए। यह सिर्फ सोचने पर ही नहीं बनता है, जब दोनों तरफ से मन मिलते हैं तब ही ऐसा हो पाता है। रिश्ता कुछ ऐसा होना चाहिए कि बहु के आने के बाद सास-ससुर को अपनी बेटी की याद ही ना आाए और सास-ससुर मिलने पर बहु (लड़की) को अपने मायके वाले माता-पिता की याद नहीं आनी चाहिए। इसलिए लिए करना ये है कि एक दूसरे को दिल से अपनाना है। जब तक हम दिल से किसी को अपना नहीं पाते हैं, तो रिश्ता मजबूत नहीं हो पाता है।