रिलेशनशिप पर्सनालिटी प्रॉब्लम्स (Relationship Personality Problems)

रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के बारे मे बताएं?

प्रश्न: रानी लक्ष्मीबाई कौन थी?

उत्तर: जब भी भारतीय इतिहास महिलाओं का नाम आता है, तो रानी लक्ष्मीबाई को सबसे पहले याद किया जाता है। झांसी की रानी के नाम से जानी जाने वाली इस महिला का जन्म 19 नवंबर 1828 में हुआ था। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की रानी ने अकेले ही अंग्रेजों की पैरों तले की धरती हिला दी थी। 1857 की क्रांति में भी रानी लक्ष्मीबाई का काफी महत्वपूर्ण किरदार रहा है। कहा जाता है कि 4 साल की उम्र में ही उनकी माता का देहांत हो गया था और तब से ही उनके जीवन का संघर्ष शुरु हो गया था। भारत देश की आजादी के लिए लड़ते-लड़ते उन्होनें 18 जून 1858 को अपने जीवन का बलिदान दे दिया।