रिलेशनशिप पर्सनालिटी प्रॉब्लम्स (Relationship Personality Problems)

पति-पत्नी के बीच की दूरी कैसे दूर की जा सकती है?

प्रश्न: पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती कैसे लाई जा सकती है?

उत्तर: पति-पत्नी का रिश्ता एक बहुत ही खास रिश्ता होता है, क्योंकि इसमें दो अजनबी जीवन भर के लिए एक हो जाते हैं। भले ही किसी की लव-मेरिज हुई हो, फिर भी शादी के बाद उसके जीवन में काफी सारे बदलाव आ जाते हैं। रिश्ते मे मजबूती लाने के लिए सबसे अधिक एक-दूसरे पर विश्वास की आवश्यकता होती है। अगर आप दोनों को एक दूसरे पर विश्वास है, तो दुनिया की कोई भी ताकत आप दोनों को अलग नहीं कर सकती है। कुछ और भी छोटी-छोटी बाते हैं, जो एक पति और पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं, जैसे एक दूसरे को समय देना, इज्जत करना और समय-समय पर यह बताना कि वे उनके लिए कितने किमती हैं।