रिलेशनशिप पर्सनालिटी प्रॉब्लम्स (Relationship Personality Problems)

लड़कों को देखकर लड़कियों के दिमाग में कैसी बातें आती हैं

खूबसूरत लड़के के पास से गुजरते समय एक लड़की क्या सोचती है, हर कोई ये जानना चाहता होगा। ऐसा नहीं है कि केवल लड़के ही लड़कियों को देखकर आहें भरते हैं। लड़कियां भी कई बार लड़कों को एक टक देखती नजर आती हैं। किसी खूबसूरत और जवां लड़के के पास से गुजरते हुए लड़कियां भी बहुत कुछ सोच लेती हैं। आखिर वो क्या सोचती हैं आइए आपको बताते हैं मजेदार बातें।

लड़कियों के दिमाग में चलने वाली मजेदार बातें-

1. कितना सुंदर और सजीला है ये लेकिन इसे कनखियों से ही देखना होगा वरना भाव खाने लगेगा।

2. ये तो बहुत हैंडसम है। इसकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स होंगी।

3. क्या इसकी गर्लफ्रेंड होगी, होगी तो कैसी होगी, क्या पता न हो।

4. ये फोन पर कितनी धीरे धीरे बात कर रहा है। मुझे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा।

5. ये सचमुच हॉट है लेकिन क्या ये उतना समझदार भी होगा जैसा एक हैंडसम लड़के को होना चाहिए।

6. इसके गॉगल देखकर लगता है कि पैसे वाला है लेकिन क्या ये बैचलर है?

7. क्या इसने भी मुझे खूबसूरत समझ कर कनखियों से देखा होगा?

8. ऐसा क्या करूं कि ये मुझसे बात करने लगे और बाकी का सफर आराम से कट जाए। 

9. मैं पहले क्यों बात करूं, क्या मैं इससे कम स्मार्ट हूं। कुछ ज्यादा ही अकड़ रहा है ये तो।