मदर बेबी प्रॉब्लम्स (Mother Baby Problems & Solutions)

उम्र बढ़ने के साथ बीमारियाँ क्यों बढ़ जाती हैं?

प्रश्न: उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं की रीड़ की हड्डी कमज़ोर क्यों होती जाती है?

उत्तर: इसके पीछे कई अलग-अलग कारण होते हैं। जिनमें से एक है कि उम्र के साथ-साथ महिलाओं के शरीर की हड्डियां कमजोर पड़ने लग जाती हैं और जैसा की रीढ़ की हड्डिया छोटी-छोटी हड्डियों के टुकड़ों (जिन्हें डिस्क कहा जाता है) से मिल कर बनी होती है, कमजोरी होने के कारण उनके आपसी जोड़ भी कमजोर पड़ने लग जाते हैं और परिणामस्वरूप सबसे पहले रीढ़ की हड्डी ही प्रभावित होती है। एक कारण ये भी है कि उम्र के साथ हड्डियों को सहारा देने वाली मांसपेशियां, ऊतक, कार्टिलेज और टेंडन भी कमजोर पड़ जाते हैं, जिस वजह से हड्डियों को पर्याप्त सप्पोर्ट नहीं मिल पाता है और वे कमजोर पड़ जाती हैं।