मदर बेबी प्रॉब्लम्स (Mother Baby Problems & Solutions)

क्या एक बार मिसकैरिज से दूसरा बच्चा हो सकता है?

प्रश्न: बार बार मिसकैरेज होने के क्या कारण हो सकते हैं? क्या एक बार एबॉर्शन के बाद यह प्रॉब्लम हो सकती हैं?

उत्तर: ऐसी बहुत सारी स्थिति हैं जो मिसकैरेज का कारण बन सकती है। लेकिन बहुत ही कम मामलों में देखा गया है कि पहले कभी हुआ गर्भपात भी मिसकैरेज का कारण बन सकता है। क्योंकि डॉक्टर यही मानते हैं के अबॉर्शन के कारण महिलाओं को भविष्य में गर्भ धारण करने या फिर प्रेगनेंसी संबंधी किसी अन्य प्रकार समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई अन्य समस्या है जैसे गर्भाश्य संबंधी कोई विकृति या अंदरुनी संक्रमण आदि है तो मिसकैरिज की समस्या है। हालांकि अगर पहले आप कभी अबॉर्शन करवा चुकी हैं, तो अगली बार गर्भधारण करने से पहले अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से बात कर लें।