मदर बेबी प्रॉब्लम्स (Mother Baby Problems & Solutions)

गर्भवस्था की पहली तिमाही क्या होती हैं?

प्रश्न: गर्भावस्था की पहली तिमाही में शरीर में किस तरह के बदलाव आते हैं?

उत्तर: जब एक महिला गर्भवती होती है, पहले पीरियड्स मिस होने के 20 से 25 दिनों के भीतर महिला को कुछ सामान्य लक्षण महसूस होने लगते हैं जैसे जी मिचलाना, कब्ज या दस्त लगना और सिर में दर्द आदि जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। जैसे ही एक दो महीनें बीत जाते हैं तो महिला के पेट का आकार भी बढ़ने लग जाता है, जिससे बेबी बंद कहा जाता है और साथ ही स्तनों का आकार बढ़ जाता है व उन्हें छूने पर दर्द होता है जिसे ब्रेस्ट टेंडरनेस कहा जाता है। तीसरे महीने यानि पहली तिमाही के अंत तक आते-आते उसके पेट का आकार इतना बढ़ जाता है कि वह कपड़ों के अंदर से भी साफ-साफ दिखने लग जाता है।