मदर बेबी प्रॉब्लम्स (Mother Baby Problems & Solutions)

बड़ी उम्र की महिलाओं में कौन कौन सी बीमारियां होने की संभावना होती है?

प्रश्न: 40 की उम्र में कौन कौन सी बीमारियाँ होने के चान्सेस होते हैं?

उत्तर: 40 से 45 साल की उम्र के बाद कुछ महिलाओं को पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं, जिस स्थिति को रजोनिवृत्ति कहा जाता है। रजोनिवृत्ति के दौरान कुछ महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली कम हो जाती है, जिससे उनके शरीर में विभिन्न प्रकार के संक्रमण विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इस स्थिति में उनके शरीर के अंदर हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। इतना ही नहीं कुछ महिलाओं में कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप उनके शरीर में हड्डियां कमजोर पड़ने लग जाती है और इसके परिणामस्वरूप उनको बॉन फ्रैक्चर और ओस्टियोपोरोसिस जैसे खतरनाक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।